नीमच। जिले के नजदीक के गांव रेवली देवली और आसपास के क्षेत्र में आज दोपहर जोरदार झमाझम बारिश हुई जिससे अब तालाब, तलैया भरने की कगार पर है। वहीं आसपास के बड़े-बड़े जल स्रोत भी लबालब हो गए हैं जिससे किसानों में हर्ष का माहौल दिखाई दे रहा है। कई किसान यह कहते हुए पाए गए की अब तो आगलों जमानो भी ठीक ही वेगा। निश्चित ही भादवा के इस माह में लगातार शानदार बरसात में किसानों के चेहरे खिलखिला गए है और आने वाले समय में भी किसानों को अच्छी फसल होने की उम्मीद है। यदि किसानों को सोयाबीन के आने वाले समय में अच्छे भाव मिले तो किसानों की बल्ले बल्ले होने वाली है।
रेवली देवली के किसान जानकी लाल नागदा ने कहा कि भादो महीने की बारिश ने किसानों के लिए साल भर के पानी की समस्या की चिंता दूर कर दी है। निश्चित यह बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है तथा आने वाले समय में किसानों को उम्मीद है कि अगली फसल भी अच्छी होगी।