मोरवन। शनिवार सुबह आखिरकार मोरवन बांध छलक ही गया। लगातर हो रही बारिश से जिले की सबसे बड़ी सिंचाई योजना वाले मोरवन बांध की चादर आखिरकार आज शनिवार सुबह को चल गई। बांध लबालब होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर व्याप्त हैं। जैसे ही मोरवन बांध के चादर चलने की खबर क्षेत्र में पहुंची सैकड़ो की संख्या में लोग मोरवन बांध की चादर चलने का अद्भुत नजारा देखने के लिए बांध पर पहुंच रहे हैं। मोरवन बाँध वेस्टवेयर के सामने नीमच-सिंगोली रोड़ पर बनी पुलिया के नीचे पानी गुजरता है जो झरना का रूप लेता है जिसे भी देखने के लिय काफी लोग पहुंचते है। साथ ही सेल्फी व फ़ोटो का लुफ्त उड़ाते है