BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन के शिवोहम तिवारी का नेशनल तैराकी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के झिरनिया तालाब फालिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए.. <<     KHABAR : धनेरिया खुर्द में श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     धार में विज्ञान और आस्था के बीच छिड़ी अनूठी.. <<     KHABAR : दतिया पुलिस लाइन में विश्व पर्यावरण दिवस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चौथे दिन भी नहीं झुके संविदाकर्मी,.. <<     KHABAR : झाबुआ के खवासा-करवड़ में 15 दिन से खुदी सड़क,.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली,.. <<     KHABAR : 18 जून से मेट्रो की बड़ी छलांग, रेडिसन चौराहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : जनता टायर वाले रहीम कुरैशी परिवार पर.. <<     KHABAR : देवास में भक्ति की बही गंगा, स्वर्णकार.. <<     KHABAR : राजगढ़ में वटवृक्ष युद्ध, 137 साल बनाम 300 साल.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बी.आर. फाउंडेशन का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बारिश से पहले ही फेल हुई सड़क सुरक्षा.. <<     KHABAR : मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, बीमार बिटिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 4:47 pm
BIG NEWS : जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने किया सोयाबीन के भाव बड़ाने को लेकर जोरदार प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर में सोयाबीन के भाव 6000 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर किसानों ने गैर राजनीतिक रूप से बड़ा प्रदर्शन किया। किसान नेता और जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किसानो की वाहन रैली गांधी चौराहा से शुरू हुई जो शहर के प्रमुख मार्ग से होती हुई सुशासन भवन पहुंची और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। 
ज्ञापन में किसानों ने मांग रखी की सोयाबीन 6000 रु प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य किया जाए क्योंकि पूरे देश में जितनी सोयाबीन उगाई जाती है उसका 55 प्रतिशत से अधिक तो सिर्फ मध्यप्रदेश के किसानों द्वारा उगाई जाती है। बावजूद इसके केंद्र सरकार ने दो दिन पूर्व तीन राज्यों तेलंगना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एमएसपी पर खरीदी की घोषणा कर दी है जबकि इसका पहला हक मध्यप्रदेश का बनता है। साथ ही रोजडो की समस्या, बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि, फसल बीमा, डोडाचूरा के फर्जी प्रकरण जैसे मामले को लेकर किसानों ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। 
इस अवसर पर किसान नेता डीपी धाकड़, श्यामलाल जोकचंद, महेंद्र सिंह गुर्जर, केदार सिरोही, राहुल व्यास, रिंकेश डबकरा, भानुप्रताप सिंह, जगन्नाथ पटेल, अर्जुन गुर्जर, गेंदालाल धनगर, श्याम जाट, अशफाक मंसूरी, अब्बास हुसैन, सुरेश धनगर, मोहन धाकड़, संजय वर्मा, मनोहर सोनी, सत्यनारायण पाटीदार, मोहन पाटीदार, रघुराज सिंह लोंगनी, प्रकाश राठौर, राजेश मालवीय, शीतल सिंह बोडाना, मोहन खारोल, बालमुकुंद कुमावत, मोहनलाल कुमावत, कमल गुर्जर, याकूब मंसूरी, सुरेश टेलर, सत्यनारायण गुर्जर, श्यामलाल अटोलिया आदि सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। ज्ञापन एसडीएम शिवलाल शाक्य द्वारा लिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE