BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 6:06 pm
KHABAR : शिक्षक दिवस पर इनरव्हील डायमंड ने किया 9 शिक्षकों का सम्मान, प्राचार्य ने माना संस्था का आभार, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। शहर की अग्रणी सामाजिक अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील डायमंड द्वारा शिक्षक दिवस शहर के मध्य स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय नम्बर 2 में मनाया। क्लब अध्यक्षा पूजा खण्डेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती व इनरव्हील जनक गोल्डिंग को माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित किया गया।  
स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी ततपश्चात अध्यक्ष पूजा खण्डेलवाल द्वारा शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षको को शुभकामनाएं दी। सम्मान की कड़ी में शाला के प्राचार्य ओम प्रकाश बंसल, पुष्पा चूंडावत, वंदना गोसाई, प्रगति चौहान, शिप्रा जैन, प्रियंका देवड़ा, दीपिका पटवा, सुनीता आचार्य, लक्ष्मी शर्मा का सम्मान क्लब परिवार की ओर से किया गया। 
इसी कड़ी में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश बंसल द्वारा इनरव्हील डायमंड क्लब का आभार माना। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इनरव्हील क्लब डायमंड हमारे विद्यालय में कई गतिविधियां करता आ रहा है। मैं भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा रखता हूँ। अंत में सामुहिक राष्ट्रगान हुआ।
इस कार्यक्रम में क्लब की सचिव अर्पिता जिंदल, पूजा गर्ग, रिंकू प्रजापति, लक्ष्मी शर्मा, प्रीति गर्ग उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE