मनासा। ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बरलाई में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर विघालय में धुमधाम से स्थापना की गई। मदनलाल पाटीदार पूर्व अभिभावक व समाज सेवी, शंकरलाल पाटीदार, हरीश पाटीदार के आतिथ्य में महाआरती सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पंडित घनश्याम नागदा द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ गणेश जी कि की स्थापना कि गई। अतिथियों का स्वागत भैया महेन्द्र सिंह रावत व चिराग शर्मा ने किया। प्रथम दिवस में बहिन जनन्या धनगर व बहिन मिष्ठी वसीठा द्वारा प्रसादी वितरण कि गई। उक्त जानकारी संस्था प्रधान हीरालाल रावत ने दी।