कुकड़ेश्वर। नवांकुर संस्था लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति की सचिव मंजू सोनी द्वारा ज्ञान मंदिर हाई स्कूल कुकड़ेश्वर में इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भैया बहनों को सिखाते हुए स्कूल के लिए बड़ी प्रतिमा बनाई। जिसकी आज स्थापना शूभ मुहूर्त में भगवती प्रसाद सोनी प्रभारी नवांकुर संस्था, गौरव आचार्य नगर परिषद कुकडेश्वर की उपस्थिति में पूजा अर्चना के साथ स्थापना की गई।
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सोनी द्वारा मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा बनाई गई। अपने हाथों से रंग रोगन तथा डेकोरेशन किया गया जो वास्तव में पर्यावरण के लिए अति शुभ हैं। प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं अन्य केमिकल द्वारा बनाई गई प्रतिमाएं जल में विसर्जन के समय हमारे तालाबों नदियों के जल को प्रदूषित करती है और उससे प्रदूषण फैलता है। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि मिट्टी की प्रतिमा बनाकर या बाजार से लाकर अपने पांडाल और घरों में स्थापित करें जिससे कि पर्यावरण का बचाव हो सके।
भगवती प्रसाद सोनी, गौरव आचार्य द्वारा गणेश जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर भैया बहनों और आचार्य परिवार के साथ भगवान श्री गणेश की महाआरती की गई तथा क्षेत्र में सुख समृद्धि, वैभव, अमन चैन, शांति की कामना का भाव मन में लेकर प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सोनी ने सभी को गणेश चतुर्थी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में आचार्य परिवार भैया, बहन, पालक गण, माता-बहने उपस्थित थी।