चित्तौड़गढ़। मण्डफिया स्थित प्रभु श्री सांवलिया सेठ जी के भण्डार से प्राप्त राशि की पांचवें चरण की गणना शनिवार को गई। पांचवे चरण में राशि 28 लाख 88 हजार 400 रूपए की गणना हुई। पांचों चरणों कि राशि 15 करोड़ 92 लाख 88 हजार 400 रूपए मात्र प्राप्त हुए। इसके अलावा आनलाईन एवं भेंट कक्ष से प्राप्त राशि 03 करोड़ 52 लाख 55 हजार रुपए प्राप्त हुए। भण्डार एवं भेंट कक्ष कार्यालय दोनों कि राशि 19 करोड़ 45 लाख 43 हजार 400 रूपए प्राप्त हुए। भण्डार से प्राप्त सोना 197 ग्राम, भण्डार से प्राप्त चांदी 28 किलो 180 ग्राम, भेंट कक्ष से प्राप्त सोना 123 ग्राम 240 मिली ग्राम, भेंट कक्ष से प्राप्त चांदी 67 किलो 509 ग्राम 500 मिली ग्राम प्राप्त हुआ।