नीमच। शहर में गणेश महोत्सव की धूम है। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर नीमच शहर में विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने शुभ मुहूर्त में विघ्न्हर्ता भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की। इसी कड़ी में उप नगर बघाना के वीर खेड़ापति रोड पर भी निरंतर 6ठे साल भी गणेश क्लब ने विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की भव्य 8 फीट उंची मूर्ति की स्थापना की। भक्त जुलूस के रूप में गणेश जी महाराज को पांडाल तक लेकर पहुंचे थे। क्षेत्रीय भक्त मोहनित कैथवास, भय्यू भाई, अम्मू भाई, नरेंद्र मीणा, रजनी, ईशू आदि ने बताया कि प्रतिदिन शाम व सुबह के समय भगवान की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया जा रहा है।