शाजापुर। पतोली के पास नेशनल हाईवे 52 पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार इंदौर से सारंगपुर तरफ जा रही थी कार में तीन लोग सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि वे सुरक्षित बच गए। हादसा तब हुआ जब कार में सवार लोग तेज रफ्तार से जा रहे थे और अचानक सामने मवेशी आ गए। ड्राइवर ने कार को संभालने की कोशिश की, लेकिन कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे के बाद, आसपास के लोगों ने मदद की और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीनों लोग सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि हादसा -नेशनल हाईवे 52 पर हुआ है और जांच जारी है। लोगों की मदद से बड़ा हादसा टल गया और तीन लोगों की जान बच गई।