BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2024, 11:13 am
KHABAR : शहर की स्वर्णकार धर्मशाला में सर्व समाज जिला नीमच की संगठनात्मक व्यवस्था बनाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन, पदाधिकारियों ने दिए अपने-अपने सुझाव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सर्व समाज जिला नीमच की संगठनात्मक व्यवस्था बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय स्वर्णकार धर्मशाला नीमच पर दिनांक 8 सितंबर रविवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सर्व समाज नीमच के लगभग 90 से अधिक समाजों को प्रतिनिधित्व करने हेतु सर्व समाज नीमच जिला की कार्यसमिति का प्रारंभिक रूप से गठन किया गया। बैठक में सभी समाजों के अध्यक्ष एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे। सभी ने एक राय से सर्व समाज नीमच की कार्यसमिति के गठन को आवश्यक बताया। तत्पश्चात सभी ने सर्वसमाज नीमच की संगठनात्मक व्यवस्था बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव देते हुए और सर्वसम्मति से सर्वप्रथम मार्गदर्शक मंडल का गठन किया गया। इसमें मनोहर अर्जनानी, सुनील सिंहल, सुरेश अजमेरा, बालकृष्ण सोलंकी, बालचंद वर्मा, मनोज स्वर्णकार,  सतपाल सिंह छाबड़ा, जंबू कुमार जैन, चंद्रशेखर शर्मा, नवीन खारोल, जगमोहन श्रीवास्तव, पंडित शैलेश जोशी एवं जितेंद्र सोनी को नियुक्त किया गया। तत्पश्चात सर्वसमाज जिला नीमच की कार्य समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वानुमति से राजेश सोनी, दिलीप शर्मा एडवोकेट, गिरिराज सिंह रूपपुरा, कपिल लक्षकार, मुकेश पथरोड, नरेश अहीर, राहुल नीमा, दशरथ खारोल, देवेंद्र लोधा, दीपक मुंदड़ा, प्रमोद पुरोहित, जितेंद्र सोनी (कॉलेज), सुनील खण्डेलवाल, भेरूलाल मालवीय, प्रीतम खारोल, राकेश खंडेलवाल, हरिओम चौहान, संजय चौरसिया, दिनेश शर्मा, दिलीप शर्मा, दलीचंद दरकुनिया को सदस्य नियुक्त किया गया।
मार्गदर्शक मंडल एवं कार्य समिति का पुनः वृहद बैठक आयोजित कर विस्तार किया जाएगा। बैठक का संचालन पंडित शैलेश जोशी एवं दीपक मुंदड़ा द्वारा संयुक्त रूप से किया। आभार बालकृष्ण सोलंकी द्वारा व्यक्त किया गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE