सरवानिया महाराज। शहर में गणेश उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर में कई स्थानों पर विध्नहर्ता गणपति बप्पा की स्थापना कर भक्तों द्वारा डांडिया रास किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के ठोकरिया भैरव चोक पर गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री गणेश आरती में पुर्व पार्षद जितेन्द्र पाल, पत्रकार दिनेश वीरवाल, पूर्व पार्षद भेरुलाल पाल, पंचायत सचिव घनश्याम राठौर, पंचायत सचिव ओमप्रकाश पाल तथा कन्हैयालाल पाल ने आरती में सम्मिलित होकर श्री गणेश चतुर्थी की बधाई दी।
इस अवसर पर ठोकरियां भैरव चोक गणेश उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का कुमकुम से तिलक कर मौली बांध स्वागत किया। इस दौरान देवीलाल पाल, घनश्याम पाल, कैलाश पाल, कन्हैयालाल पाल, सुनील पाल सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे। शहर में विराजमान श्री गणेश जी की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस चौकी सरवानियां के प्रभारी असलम पठान ने पिछले दिनों बेठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए थे तथा प्रतिदिन पुलिस टीम इन आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर नजर रखे हुए हैं।