मनासा। भावना आई एवं आप्टीकल मनासा के तत्वाधान में निःशुल्क नैत्र रोगियों की जांच लाभ मुनि चिकित्सालय की टीम द्वारा की गई। 116 नैत्र रोगियों की जांच कर 22 मोतियाबिंद ऑपरेशन के रोगियों का चयन किया गया। इनमें से 13 रोगियों को ऑपरेशन के लिए निः शुल्क वाहन द्वारा मंदसौर ले जाया गया।