BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2024, 2:35 pm
KHABAR : लोकदेवता वीर तेजाजी मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी तेजा दशमी को भव्य शोभायात्रा एवं भण्डारे का होगा आयोजन, पढे़ भगत मागरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। चीता खेड़ा से मात्र दो किलोमीटर दूरी पर घसुंडी जागीर पहुंच मार्ग पर  भडक सनावदा में स्थित लोकदेवता वीर तेजाजी मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी तेजा दशमी तिथि को आगामी दिवस 12 सितंबर 2024 गुरुवार को प्रातः 10  बजे बैण्ड बाजों और ढोल ढमाकों के साथ भव्य शोभायात्रा भड़कसनावदा से चीताखेड़ा गांव की गलियों में झांकी निकाली जाएगी।


उपरोक्त जानकारी वीर तेजाजी मंदिर समिति अध्यक्ष रामलाल राठौर और पुजारी अंबालाल मीणा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि इस अवसर पर वीर तेजा जी मन्दिर पर प्रातः 10 बजे पूर्व विशेष आरती कर ट्रेक्टर ट्राली में वीर तेजाजी महाराज की झांकी सजाई जाएगी। जिसकी भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की जाएगी जिसके के पश्चात् चीताखेड़ा गांव की विभिन्न गलियों से बड़े ही धूमधाम से नगर भ्रमण किया जाएगा। शोभायात्रा पुनः वीर तेजाजी महाराज मंदिर पहुंचेगी जहां शाम 4 बजे भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा। भण्डारे के पश्चात् रात्रि में भजन कीर्तन होगा और दूसरे दिन 13 सितंबर 2024  शुक्रवार को प्रातः 9 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। हवन के पश्चात् तेजा बावजी का दरबार लगेगा जिससे दिन दुखियों एवं पीड़ित रोगियों के रोग का समाधान किया जाएगा।


वीर तेजाजी के चमत्कार की महिमा दूर-दूर तक फैली हुई है। जो भी दिन दुखी व्यक्ति मन में श्रद्धा लिए यहां पर मनोवांछित मुरादें मन में लिए आते हैं उनकी मनोकामनाएं भी शीघ्र पूरी हो जाती है। गोपाल मीणा, रमेशचंद्र मीणा ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE