नीमच। हजरत वकार ए-मिल्लत पीर ए-तरीकत सैय्यद सिब्तेन हैदर मियां साहेब मारहरा शरीफ ने जैसे ही प्रोग्राम में शिरकत की चारों ओर गगन भेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कमेटी के इम्तियाज खान ने बताया कि रविवार की रात बाद नमाज़ ए इशा रात्री 9 बजे से मूलचंद मार्ग नसरुल्ला खां मस्जिद पर तकरीर का प्रोग्राम किया गया। जिसमें नात शरीफ व मरहरा शरीफ उत्तरप्रदेश से तशरीफ़ लाए हजरत वकार ए-मिल्लत पीर ए-तरीकत सैय्यद सिब्तेन हैदर मियां साहेब मरहरा शरीफ ने सीरत ए पाक पर तकरीर का आगाज किया और उन्होंने यह भी कहा की इस समय सभी समाजों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। सभी मिलजुल कर सांप्रदायिक सौहार्द के साथ बनाए। सभी जाति, मजहब, धर्माे का ख्याल रखें। क्योंकि इन सब से कहीं बड़ा हमारा देश है। सैय्यद सिब्तेन हैदर मियां साहब को सुनने बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की आयोजनकर्ताओं ने सभी का आभार व्यक्त किया।