BREAKING NEWS
KHABAR : जावरा में योग दिवस पर गूंजा स्वास्थ्य का.. <<     KHABAR : मनासा में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को नौकरी-निवेश में होगा.. <<     KHABAR : जीरन में योग दिवस पर हुआ सामूहिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2024, 5:43 pm
NEWS : कुमावत समाज का भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, 194 भामाशाहों सहित प्रतिभाओं का किया सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान, चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में निम्बाहेड़ा के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष स्व. शंकर लाल राजोरा एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती पार्वती देवी राजोरा दम्पति की पुण्य स्मृति में जिला मुख्यालय पर भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में  भामाशाह सहित 194 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
संस्थान सचिव राजकुमार बेरा के अनुसार, संस्थान के तत्वाधान में गांधी नगर स्थित निर्माणाधीन श्री कुमावत समाज छात्रावास परिसर में रविवार को सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।  समारोह के मुख्य अतिथि मनमोहन मोड़ीवाल सेवा निवृत्त सहायक नगर नियोजक, चित्तौड़गढ़,अध्यक्षता जिला पुलिस उप अधीक्षक, रावतभाटा प्रभुलाल घोड़ेला ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि सुरेश शिल्पकार, जिला शिक्षा अधिकारी  मुख्यालय माध्यमिक, प्रतापगढ़, दुर्गालाल बम्बोरिया,राष्ट्रीय वित्त मंत्री भा. म.कु. एवं मुख्य वक्ता हरीश पारमवाल,सेवा निवृत्त लेखाधिकारी , शासन सचिवालय जयपुर थे। वहीं संस्थान के अध्यक्ष बालचंद गेन्दर, पूर्व अध्यक्ष रमेश चन्द्र खन्ना, छात्रावास निर्माण समिति अध्यक्ष किशन लाल धनेरिया, आयोजन के मुख्य अध्यक्ष राजोरा दम्पति के ज्येष्ट पुत्र जगदीश राजोरा, समाजसेवी एवं भामाशाह सुरेश चन्द्र साड़ीवाल आदि मंचासीन थे।

194 भामाशाहों एवं प्रतिभाओं का किया सम्मान
आयोजकों के अनुसार, समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवन एवं श्री कुमावत महिला जागृति मंच की सदस्यो द्वारा स्वागत गीत के साथ किया गया। समारोह में छात्रावास निर्माण कार्य एवं संस्थान के तत्वाधान में समय-समय पर सम्पन्न कराए गए सामाजिक, धार्मिक ,सामूहिक विवाह जैसे आयोजनो में आर्थिक राशि एवं सामग्री का सहयोग देने वाले भामाशाहों सहित 10वीं,12 वीं ,स्नातक, स्नातकोत्तर कक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही विभिन्न तकनीकी एवं पाठ्यक्रमो में डिग्री/डिप्लोमा ,खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा भामाशाहों सहित 194 प्रतिभाओ का शॉला ओढ़ा, उपरना पहना, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।

भामाशाहों ने की 4 लाख 56 हजार रूपए की घोषणा
समारोह के दौरान मनमोहन,राहुल ने  2 लाख 21 हजार रूपए, राधाकिशन, ऊंकारलाल, चतुर्भुज डूंगरवार, बेगूं ने एक लाख 11 हजार, गोपाल लाल पालड़िया,मानपुरा ने 51 हजार रूपए, सुरेश शिल्पकार,प्रतापगढ ने 31 हजार रूपए, दुर्गालाल बम्बोरिया, बोहेडा ने 31 हजार रूपए, नारायण लाल नादोलिया, राजसमंद ने  11 हजार रूपए एवं छात्रावास संचालन व्यवस्था के तहत प्रतिमाह 500 रूपए सहयोग दुर्ग निवासी श्रीमती कृष्णा खनारिया द्वारा सहयोग राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की गई, जिसकी उपस्थित समाजजनों ने सराहनीय पहल पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समारोह के मुख्य वक्ता हरीश पारमवाल ने समाज में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले  भामाशाहों का स्वागत करते हुए भामाशाह शब्द को परिभाषित करते हुए समाज की उभरती प्रतिभाओं को मार्ग प्रशस्त करते हुए विस्तार पूर्वक अपने विचार व्यक्त किए। समारोह का एक विशाल एलईडी पर भी सीधा प्रसारण किया गया, जिसका भामाशाहों एवं प्रतिभाओं के परिजनों सहित समाजजनों ने कार्यक्रम का आनन्द उठाते हुए अंतिम समय उपस्थित रहे। इस दौरान संस्थान एवं कुमावत महिला जागृति मंच के संरक्षक , पदाधिकारी,सदस्य सहित आसपास क्षेत्रों से आए समाजजन उपस्थित थे। समारोह का संचालन डॉ. सुरेश चन्द्र सिंधु,डॉ. अशोक कलोया ने किया। वहीं आभार संस्थान अध्यक्ष बालचंद गेंदर ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE