चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अरबन बैंक के अध्यक्ष और समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष के जैन विधि केवल दिन में गर्म जल के आधार पर 14 वीं बार 8 दिन की अठाई और अखिल सेठिया के 3 उपवास की तपस्या सोमवार को पूर्ण हुई। सीए नितेश सेठिया ने भी 3 उपवास की तपस्या 3 दिन पूर्व ही पूर्ण की।
डॉ सेठिया का इस अवसर पर शांति भवन सैंथी में श्रमण संघ सैथीं अध्यक्ष लक्ष्मी लाल चंडालिया, समाजसेवी अभय कुमार संचेती, ऋषभ कुमार सुराना, मूर्ति पूजक संघ स्थानक में अध्यक्ष सांवर मल बोलिया, डॉ. ए.एल. जैन, राजेंद्र दोशी, के. एल. छाजेड, महावीर मंडल महासचिव रणजीत सिंह नाहर, डीपीएस द ब्रेन स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. प्रियंका पुरोहित, कविता शर्मा, सीमा जैन, दीपमाला लोढ़ा अरबन बैंक निदेशक दिनेश सिसोदिया, वृद्धि चंद कोठारी, राधेश्याम आमेरिया, बाल किशन धुत, प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल, प्रबंधक प्रशासन जे.पी. जोशी, वरिष्ठ प्रबंधक उत्तम चन्द जैन, पूर्व निदेशक एस.एल. पुंगलिया, सुनीता सिसोदिया, जनचेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत शर्मा, डॉ. विनय शर्मा, शिव प्रकाश पुंगलिया, हेमा पुंगलिया सहित कई समाजसेवियों में कुशलक्षेम पूछ शॉल उपरणा, स्मृति चिन्ह आदि से अभिनंदन किया।
पूर्व में भी डॉ सेठिया के पिताजी स्वर्गीय लादूलाल सेठिया ने 30 दिन की तपस्या तीन बार की, वही माताजी पान बाई सेठिया में 21 उपवास, विमला सेठिया, राकेश सेठिया, नितेश सेठिया, अखिल सेठिया ने 8 उपवास की तपस्या विगत वर्षाे में की उसी का परिणाम है कि परिवार में तपस्या का वातावरण सदैव रहता है। डॉ. सेठिया के अनुसार तपस्वी जीवन से सदैव आत्मबल में वृद्धि होती है व आत्मशुद्धि भी होती हे और स्वयं के जीवन की आत्म आलोचना का यह सुअवसर है।