नीमच। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान साहब के काका जी व डॉ. सुरजीत सिंह चौहान, कुलदीप सिंह चौहान के पिताजी स्वर्गीय चैनसिंह चौहान साहब का दुखद निधन हो गया। भोपाल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।