सरवानिया महाराज। शहर में गणेश उत्सव को लेकर गणपति जी के भक्तों में हर्ष और उत्साह छाया हुआ है। पूर्व रोटरी ग्रामीण दल के अध्यक्ष स्वर्गीय हरिश्चंद्र सिंह राणावत के निवास स्थान पर विराजमान विध्नहर्ता गणेश की आरती में सरवानिया निवासी सेवानिवृत्त थाना प्रभारी रतलाम प्रताप सिंह राणावत एवं साधना सिंह राणावत तथा कांग्रेस नेता समरथमल डुंगरवाल, कांग्रेस पार्षद विक्रम धनगर, दिनेश वीरवाल पत्रकार ने भाग लिया। इस अवसर पर बालक गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने अतिथियों का केसरिया दुपट्टा डाल कर तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान मोहल्ला निवासी महिलाओं और पुरुषों के साथ बच्चों ने गजानन गणेश जी की आरती में भाग लिया।
इस दौरान राजपुरोहित चंन्द्रनारायण सुशीला देवी पालीवाल, विनोद नागदा, कन्हैयालाल मोदी, दिलीप सिंह राणावत, रणजीत सिंह राणावत, बबलू भाई पालीवाल, गोविंद नागदा, अंशुल जैन, मोहित मोदी, रोहित मोदी, पियूष धनगर, चिराग नागदा, रुद्राक्ष उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।ab