चित्तौड़गढ़। श्री देवनारायण भगवान झंझेरिया तालाब नोबल स्कूल के पास, कुम्भानगर में 3 दिवसीय मेला सम्पन्न हुआ।
ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर लाल कीर के अनुसार प्रथम दिन 6 सितम्बर को भजन संध्या कलाकार रामनारायण शर्मा एवं दुर्गेश राव, दूसरे दिन सुबह गवरी नृत्य व सांय देवनारायण भगवा नकी बगडावत कलाकार देवराज कुरातिया-राजु गाडरी, तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकीया कलाकार मुकेश व राकेश रावल तथा हवन व प्रसाद वितरण हुआ।
तीन दिन तक अतिथि में प्रथम दिन पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, दुसरे दिन भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, हरिश गुरनानी, 8 सितम्बर को वरिष्ठ नागरिकों को मुख्य अतिथि बनाया गया। 400 वर्ष पुराने श्री देवनारायण भगवान के इस मंदिर मे प्रतिवर्ष धूमधाम से 3 दिन मेला भराता हैं।
मेले की व्यवस्था मे न्यास के संरक्षक छोटूसिंह शेखावत व नारायण गुर्जर , अध्यक्ष शंकरलाल कीर, उपाध्यक्ष रामबक्स कीर, रतनलाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष रतनलाल कुमावत, पदाधिकारी कजोड नायक, रमेश गुर्जर, महेन्द्रसिंह, शांतिलाल जाट, सम्पत सिंह शेखावत, जयकिशन, देवीलाल, शंकरसिंह, बालु हरिजन, शिवलाल, देवराज, गणेश, कन्हैयालाल, काशीराम, मदन ओड, बालचन्द कुमावत, जानकीलाल रेगर, जीतेश श्रीवास्वत, मनोहर शर्मा, महावीर प्रसाद, गणपतसिंह, एकलिंग, किशनलाल, लालराम, गिरिराज प्रसाद शर्मा, प्रभुलाल, लक्ष्मण कीर, संदीप शर्मा, रामनारायण शर्मा, बक्सूराम, देवीलाल, आदि ने कार्यक्रम सफल बनाने मे भूमिका निभायी।