नीमच। एमपी सहित समूचे भारत में सोयाबीन फसल की कीमत अपने पिछले 10 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। इसे लेकर किसानों में भारी असंतोष है। किसानों का यह असंतोष आंदोलन में परिवर्तित होता भी दिख रहा है। मालवा के नीमच, मंदसौर व रतलाम जिले में भी सोयाबीन के गिरते दामों पर गांव-गांव में पंचायतें बैठ रही है। इसी बीच गत गुरूवार को किसान नेता डीपी धाकड़ नीमच की कृषि उपज मंडी पहुंचे थे। उन्होंने अन्नदाताओं का दर्द जाना था। किसानों से चर्चा के बाद किसान नेता डीपी धाकड़ ने वॉईस ऑफ एमपी की रिपोर्टर राधा बैरागी से सोयाबीन के दामों को लेकर खास चर्चा की थी। इस खबर ने प्रसारित होते ही सरकारी सिस्टम को हिला दिया था। प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बाद अब मशहूर रेसलर बजरंग पूनिया ने भी वॉईस ऑफ एमपी की खबर को एक्स पर पोस्ट कर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। रेसलर बजरंग पूनिया ने सोयाबीन की उपज को एमएसपी में शामिल करने की मांग को दोहराया है।
