BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 12:29 pm
BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक सड़क हादसा, जब भाटखेड़ा चौराहे पर बाइक और टैंकर की हुई आमने सामने भिड़ंत तो मौके पर मची चीख पुकार, दुर्घटना में केलूखेड़ा के भारत की मौके पर मौत, गांव में पसरा मातम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले के भाटखेड़ा चौराहा पर अदानी विल्मर फैक्ट्री के पास सोमवार रात में एक हादसा हो गया। इसमें बाइक और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया।


23 साल का मृतक भारत केलुखेड़ा का रहना वाला था। वह रोजाना की तरह हिंगोरिया की धानुका फैक्ट्री से मजदूरी कर घर लौट रहा था। तभी सोया फैक्ट्री के पास एक तेज रफ्तार दूध टैंकर ने बाइक जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद भारत और उसके साथ बाइक पर बैठे उसके दोस्त को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भारत को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल है। घायल के हाथ पैर में चोट आई है।


गांव के सरपंच प्रतिनिधि दिनेश पाटीदार ने बताया कि भारत घर का एक मात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी कुछ साल पहले ही शादी हुई ती। उसका एक 10 माह का बेटा भी है। पिता लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। परिवार की जिम्मेदारी युवक पर ही थी, ऐसे में युवक की मौत से परिजनों का बुरा हाल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE