BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 4:29 pm
NEWS : पर्यावरण के प्रति जागरूकता संदेश देने न्यायालय परिसर से सांवलियाजी तक निकाली साइकिल रैली, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अच्छी वर्षा की कामना, पर्यावरण के प्रति जागरूकता संदेश देने एवं लोगों को साईकलिंग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य को लेकर न्यायिक कर्मचारियों द्वारा रविवार को प्रातः 6 बजे न्यायालय परिसर से कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी मण्डफिया तक साइकिल रैली निकाली गई। न्यायिक कर्मचारी जगदीप सिंह सिरोया, कृष्ण गोपाल शर्मा एवं शंभूलाल धाकड़ द्वारा साइकिल यात्रा दल के सभी सदस्यों का कुमकुम तिलक लगाकर, उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। रैली न्यायालय परिसर से रवाना हुई, जो सांवलियाजी के दर्शन करने के पश्चात पुनः न्यायालय परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में अम्बुज सुहाग, विक्रम सिंह भाटी,  रणवीर सिंह राजावत, विनोद पाणखाणिया, विश्वास बूजेठिया, नरेंद्र मीणा, श्रीराम मीणा, ऋषि सनाढ्य, कृष्णगोपाल शर्मा, हिमांशु राजोरा, राजसिंह भाटी, विक्रम सिंह शक्तावत एवं दिलीप सिंह शक्तावत शामिल रहे।
यात्रा समन्वयक विक्रम सिंह भाटी, रणवीर सिंह राजावत ने बताया कि लगभग 80 किलोमीटर की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अच्छी वर्षा की कामना, पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देना और लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होनें लोगों से आव्हान किया कि सप्ताह में एक दिन अपना सफर साइकिल से तय करें।
यात्रा के आयोजन में विशेष सहयोग प्रोटोकॉल एवं प्रशासनिक अधिकारी अमन छाजेड़ एवं संघ उपाध्यक्ष गोवर्धन प्रजापत द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE