मनासा। मंगलवार को स्थानीय श्री रामद्वारा में रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रवर्तक आचार्य श्री स्वामीजी श्री रामचरण जी महाराज का 273वां दीक्षा दिवस मनासा गया। रामद्वारा में उदयपुर के युवा रामस्नेही सन्त प्रवर श्री चेतनराम जी राम जी (साहित्याचार्य) के सानिध्य में बड़े उत्साह पूर्वक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर सन्त चेतन राम जी उपस्थित धर्म परायण भक्तों को स्वामी जी जन्म से लेकर दीक्षा तक एवं उनके जीवन के अनेकानेक कल्याणकारी वृत्तांत बताए। रामस्नेही भक्तों की परंपराओ का कैसे निर्वहन करना ये भी सन्त श्री अपने अनमोल प्रवचनों में बहुत ही सार गर्भित रूप से बताया। इस मौके पर सन्त श्री द्वारा श्री महाराज का भजन सुना कर सभी रामस्नेही बन्धुओ को श्रवण करवाया।
दीक्षा दिवस कार्यक्रम में अंत मे नंदकिशोर दरक और गोंविन्द विजयवर्गीय (बैंक) वालो की संध्या आरती मंडल ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर दीक्षा दिवस को पूर्णतया भक्तिमय बना दिया।
समापन के पहले श्री महाराज की महा आरती सभी भक्तों द्वारा की गई।