देवास। परम पूज्य गुरुदेव रावतपुरा सरकार सयाजी द्वार स्तिथ संस्था सिद्धिविनायक द्वारा स्थापित लाल गेट के राजा की आरती मे पहुंचे।जहां गुरुदेव रावत पूरा सरकार द्वारा लाल गेट के राजा की आरती की गई ।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे गुरुदेव के पहुंचते ही पूरा पंडाल जय जय गुरुदेव के नारों से गूंज उठा।वही गुरुदेव के दर्शन के लिए लोगों की कतार लग गई।गुरुदेव रावत पूरा सरकार के आते उनके भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा की गई। गुरुदेव रावत पूरा सरकार द्वारा लाल गेट के राजा की आरती के दौरान विधायक गायत्री राजे पवार भी मौजूद रही। संस्था सिद्धिविनायक के रवि जैन ने बताया की आज संस्था सिद्धीविनायक की 15 साल की मेहनत साकार हुई है फल स्वरूप गजानन गणपति महाराज की आरती के लिए रावतपुरा सरकार पधारें है हम लोग बड़े प्रफुल्लित ओर अभिभुत है की ये क्षण आज देवास वासियों को देखने को मिला। जिस तरह से हमारे विधायक गायत्री राजे पवार के सानिध्य में चातुर्मास व्रत अनुष्ठान कार्यक्रम मे धर्म की गंगा बह रही है देवास में ऋषि मुनियों ओर साधु संतों के कदम पडते रहे ओर धार्मिक आयोजन होते रहे। यही प्रभु लाल गेट के राजा से मनोकामना है।