भोपाल। संत नगर स्थित पुराना बी वॉर्ड सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के पास सम्राट उत्सव समिति ने भगवान गणेश की झांकी बनाकर प्रतिमा की स्थापना की है। हर बार की तरह इस बार भी भगवान गजानन की आकर्षक प्रतिमा के साथ चलित झांकी भी बनाई गई है। जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती नृत्य करते हुए नजर आ रहे हैं। शाम होते ही यहां दर्शकों और भक्तों की भीड़ दिखाई देने लगती है आरती के बाद प्रसाद वितरण होता है। आने वाले दिनों में विशाल शोभायात्रा की तैयारी भी की जा रही है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां झांकी की स्थापना वर्ष 1984 में कुछ युवाओं ने मिलकर की थी। जिसमें घनश्याम पेसवानी, राजू खूबचंदानी, जवाहर हीरानंदानी, परसराम आसवानी, वासु नरयानी, हरचंदानी फैमिली, आसवानी फैमिली और पेसवानी फैमिली के साथ ही केवलानी परिवार भी शामिल रहा। बाद में सिंधी समाज के लीडर भगवानदास सबनानी से जुड़े भरत आसवानी, राजेश पेसवानी सहित अनेक युवा इसमें जुड़ते गए और झांकी ने अपना स्वरूप बदल लिया।
उल्लेखनीय है कि यहां लगने वाली झांकी हर वर्ष पुरस्कृत की जाती है। चल समारोह में भी सम्राट उत्सव समिति के नाम से प्रसिद्ध झांकी पिछले वर्ष प्रथम पुरस्कार से नवाजी गई है। वर्तमान में समिति के अध्यक्ष भरत आसवानी, विजय टहलयानी, सन्नी टहलयानी,राजेश पेसवानी, जीतू आसवानी, योगेश केवलानी, रितेश हरचंदानी सहित अन्य पदाधिकारी इस उत्सव को भव्य और सफल बनाने में दिन रात जुटे हैं।