पिपलियामंडी। भाजपा सरकार में प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी के पदाधिकारी चौहारों से लेकर आमसभाओ में अपने अपने क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का बखान करते हैं तो वही जमीनी स्तर पर चंद जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते आमजन में आक्रोश पैदा हो रहा हैं और प्रदर्शन करने पर मजबूर कर ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद पिपलियामंडी की।
आपको बता दे कि नगर परिषद पिपलियामंडी के कुछ जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली से आमजन में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अनेकों विकास कार्यों पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं और मुलभुत सुविधाओं के लिए सड़को पर उतरने पर मजबूर हो गए।
आपको बता दे कि आज ग्यारह सितम्बर को पिपलियामंडी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक पांच में स्थित टिलाखेड़ा बालाजी मंदिर के पीछे रहने वाले दर्जनों से अधिक परिवारजनों द्वारा अपने वार्ड में सालो से बिजली पानी सड़क जैसी मुलभुत सुविधाओं के लिए मनासा मार्ग पर जाम लगा कर प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारीयों को अवगत करवाना पड़ा। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तभी मल्हारगढ़ तहसीलदार ब्रजेश मालवीय पटवारी दल के साथ मौके पर पहुंचे और वार्ड वासियों से चर्चा कर हर समस्याओं के हल का आश्वासन दिया और मामला शांत कर यातायात सुचारु रूप से चालू करवाया। इस दौरान वार्ड वासियों ने नप सीएमओं साहब जिंदाबाद के नारे लगाए इसी से अनुमान लगाया जा सकता हैं कि नगर कि जनता में जनप्रतिनिधियों के प्रति कितना गुस्सा भरा हैं।
प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार सहित पदाधिकारियों को क्षेत्र के रहवासियों द्वारा अपने वार्ड में ले जाकर मौका मुआयाना करवाया तो वास्तविकता सामने आई कि आखिर इतनी घंभीर समस्याओं का सामना कर कैसे क्षेत्र के रहवासियों अपना जीवन व्यापन कर रहे हैं। आपको बता दे कि नगर परिषद में मौजूद चंद जनप्रतिनिधियों कि मनमानी कहे या उदासीनता एक दिन क्षेत्रीय बड़े नेताओं को झेलना पड़ सकती हैं।