नीमच। हर साल की तरह इस बार भी बुधवार को श्री राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नीमच के चंद्रवंशी ग्वाला गवली समाज ग्वालटोली के तत्वावधान में श्री राधा अष्टमी के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्वालटोली स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पर भव्य आरती की गई और इसके बाद एक चल समारोह निकाला गया।
यह चल समारोह ग्वालटोली के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान चल समारोह में शामिल महिलाएं, युवतियां युवक और समाज जन डीजे पर बजाई जा रही भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नाचते हुए दिखाई दिए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन और महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में नजर आए। वहीं चल समारोह का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
चल समारोह का समापन पुनः श्री राधा कृष्ण मंदिर ग्वालटोली पर हुआ। चल समारोह में रथ पर भगवान लड्डू गोपाल की सुंदर आकर्षक झांकी सजाई गई। वहीं श्री राधा कृष्ण की भी सुंदर झांकी शामिल हुई।