BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 6:20 pm
NEWS : अनंत चतुर्दशी समारोह में पचास हजार श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरण किया जाएगा, सौ से अधिक हलवाई तैयार करेंगे महाप्रसाद, वृहद स्तरीय तैयारीयां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। चित्तौड़ महोत्सव समिति के बेनर तले अनन्त चतुर्दशी के विशाल चल समारोह में हजारों श्रद्धालुओ हेतु महाप्रसाद आयोजन के लिए सोमवार को पंचायत समिति सभागार में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। 
चित्तौड़गढ़ महोत्सव समिति प्रवक्ता रमेश पारीक ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संस्थापक अध्यक्ष सुनील ढीलीवाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनन्त चर्तुदशी पर सूचना केन्द्र के बाहर हलवाई राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में 100 हलवाइयो एवं 50 मजदूरो की टीम द्वारा पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद तैयार किया जायेगा। जिसमें आलू टमाटर, दाना मैथी, पकोड़ी, मिर्ची गट्टे, अचार, नमकीन की सब्जी व पूड़ी तैयार की जायेगी। दोपहर 2 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-2 काउन्टर लगाकर महाप्रसाद वितरण किया जायेगा। यह आयोजन प्रतिवर्ष भामाशाहो की मदद से होता आया है। भामाशाह स्वयं आगे आकर तेल, आटा, सब्जी, गैस टंकी आदि का सहयोग करते है। इस वर्ष भी सम्पूर्ण जल व्यवस्था राजेश ईनानी, बर्तन की व्यवस्था चंडक बर्तन भण्डार, टेन्ट व्यवस्था मंगलम टेन्ट व माईक व्यवस्था विनायक, साउण्ड द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। सब्जियों में प्रयुक्त सभी प्रकार के मसाले प्रमोद, लविश सिसोदिया द्वारा व सब्जी संजय जैन, जेपी वंगानी द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी।  
आयोजन में भामाशाहों की सहायता के पश्चात अतिरिक्त होने वाले व्यय में उमेश अग्रवाल, पी के जागेटिया एलआईसी, कन्हैयालाल देवपूरा, राकेश चौपड़ा, दीपक तोषनीवाल, राजकुमार, पवन सिंघल, कमलेश सिंघवी, भंवरलाल राकेश मालू, अर्जुन सोनी, रामस्वरूप कुमावत, अशोक चिराग छाजेड़ व बद्री काबरा द्वारा सहयोग किया जायेगा।
आयोजन को लेकर विभिन्न समितियो का गठन किया गया। महाप्रसाद बनाने हेतु राजेश न्याती, अनिल गिदवानी, रमेश पारीक, शिव रायण सोनी, नरेन्द्र महात्मा, रमेश लढा, अशोक छाजेड, मनोहर शर्मा, गोविन्द बजाज, कैलाश सोनी, दिलीप सोनी,  आदि व सफाई व मजदूरो की व्यवस्था हेतु मुकेश नाहटा, मुकेश छाजेड़, देवेन्द्र डांगी, शैलेन्द्र रांका, रवि जैन, ईधन व्यवस्था हेतु बद्री काबरा, लक्ष्मण छीपा, सुशील जैन, गुड्डू भाई कचोरी वाला, कमलेश सिंघवी, अरविन्द तोषनीवाल, गोपाल मोची सेवाए देंगे। भोजन वितरण में देव शर्मा, संजय जैन, अपुल चिपड़, सुरेन्द्र टेलर
गोपाल बाहेती, कमलेश तोषनीवाल, योगेश अग्रवाल, पंकज उपाध्याय, रवि टेहलानी व एटीबीफ नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता, सचिव अनामिका चौहान सहित महिलाए अपनी सेवाए देगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE