BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 6:54 pm
BIG NEWS : 11 उपवास की तपस्वी बहन चाहत का निकला वरघोड़ा, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, पढ़े अजय सिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर    

Share On:-

रामपुरा। जैन परंपरा के शान्त क्रान्त संप्रदाय के आचार्य प्रवर पूज्य श्री विजयराज जी म सा की आज्ञानुवार्तिनी कवयित्री महासती इंदुप्रभा जी, महासती उर्मिश्री जी एवं महासती मनोरमाश्री जी म सा आदि ठाणा चार की निश्रा में नगर में जैन श्रीसंघ में जप, तप व आराधना के साथ पर्युषण पर्व मनाया गया साध्वीजी की प्रेरणा से स्थानीय समाजजनों में करीब 40 महिला, पुरुष व बच्चों ने सिर्फ गर्म जल के आधार पर कठिन तपस्या की। जिसमें 11 उपवास, 9 उपवास तथा अठाई तप मुख्य है। पर्युषण पर्व के दौरान धन्य कुमार धाकड़, वीरेंद्र गांग, किरण चेलावत, श्रेया चेलावत, अमन यति, श्रेयांश चेलावत, धीरज घोटा, कुमारी निधि कीमती, शुभम चौधरी ने 8 और 9 उपवास की तपस्या की। बुधवार को भगवान और 11 उपवास की तपस्वी बहन कु चाहत जितेंद्र जागीरदार का भव्य वरघोड़ा नगर के मुख्य मार्गों से निकाला गया।  जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र, घोड़े रथ, बग्घियां, बैंड और ढोल ताशे रहे। वरघोड़े में जैन समाज श्रीसंघ के प्रतिनिधि भी पहुंचे। 
सुबह 9.30 बजे वरघोड़ा का चल समारोह नगर परिषद अध्यक्ष सीमा जितेंद्र जागीरदार के निवास स्थान से प्रारंभ हुआ। जिसमें सेकड़ो की संख्या में समाजजन शामिल हुए। तपस्वी का वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ सिंघाड़ा गली स्थित महावीर भवन पर पहुंचकर धर्म सभा के रूप में परिवर्तित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में युवक युवतियों धार्मिक स्तवनों पर अपनी प्रस्तुति दी। रास्ते में जगह-जगह वरघोड़े का स्वागत किया गया। वरघोड़े में रथ और बग्गियों पर तपस्वी भगवान व गुरुदेव के चित्र लेकर बैठे थे। जिनकी अनुमोदना करते हुए समाजजन जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वरघोड़े मेंं भाजपा जनप्रतिनिधियो सहित विभिन्न समाजों के लोग शामिल थे। धर्म सभा में महासती इन्दु प्रभा जी जी ने उपस्थित जन समुदाय से त्याग तपस्या को जीवन में धारण करने तथा साथ ही प्रतिदिन पुण्य के काम से कम दो कार्य करने का आह्वान किया। जिससे इस मनुष्य जन्म की सार्थकता हमें मिल सके। इसके पश्चात विधायक प्रतिनिधि के रूप में उनके अनुज नरेंद्र (राजू) मारू वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम सारू जितेंद्र जागीदार राधेश्याम मंडवारिया संदीप सोनी आदि ने भी तप के बारे में अपने विचार व्यक्त किया और तपस्वी की बहुत-बहुत अनुमोदना की। 
इस अवसर पर श्री संघ रामपुरा की ओर से तपस्वी बहन चाहत का बहुमान श्रीमती भंडारी एवं श्रीमती चौधरी के द्वारा किया गया। उसके बाद स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ ने भाग लिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE