मनासा। 34 वर्ष पूर्व नगर में गणेश उत्सव की शुरुवात करने वाली संस्था जागृति मंडल द्वारा इस वर्ष भी रामपुरा नाका पर गणेश उत्सव पुरे उत्साह के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हुए मनाया जा रहा है।
मंडल के जाबांज अध्यक्ष लाल चंद राठौर (लाला भाई) ने बताया कि जागृति मंडल द्वारा 34 वर्षो से नगर में लगातार गणेश उत्सव पुरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दस दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन के अंतर्गत, भजन संध्या, बच्चो की डांस प्रतियोगिता के बाद 12 सितंबर को रात्रि में भव्य डीजे नाइट रॉक स्टार म्यूजिकल ग्रुप की डांस आर्केस्ट्रा आयोजन रखा गया हैं। 13 सितंबर को एक मिनिट व तौल मोल के बोल प्रतियोगिता। 15 सितंबर को अभा कवि सम्मेलन जिसमे ख्यातनाम कवि धनपाल धमाका प्रतापगढ़ (सूत्रधार), लक्ष्मण नेपाली- काठमांडू, हरीश हंगामा- निम्बाहेडा (संचालक), कानू पंडित- नाथद्वारा, राणा राजस्थानी- उदयपुर, विष्णु विश्वास- खाचरोद व प्रिया ठाकुर- उज्जैन कविता पाठ करेंगे। 16 सितम्बर को रॉक स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगारंग राजस्थानी व बालीवुड गीतों पर कलाकारों द्वारा डांस की प्रस्तुति दी जाएगी। 17 सितंबर मंगलवार को नगर में जागृति मंडल द्वारा रात्रि 7 बजे महा आरती के बाद विशाल चल समारोह रामपुरा नाका से निकलेगा जिसमें आराध्य गणेश जी की मनमोहक आकर्षक झांकी, अखाड़े, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, डीजे साउंड आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगे। चल समारोह रामपुरा नाके से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए निकलेगा।
जागृति मंडल अध्यक्ष लाला राठौर ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से मंडल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम व अनंत चतुर्दशी पर गणेश जी की सुंदर झांकियां के साथ रात्रि में निकलने वाले चल समारोह को सफल बनाने की अपील की हैं।