चित्तौड़गढ़। गायों की सुरक्षा एवं संरक्षा सहित गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने को लेकर मण्डफिया सांवलियाजी से दिल्ली के लिए निकली संतों की दण्डवत यात्रा के चित्तौड़गढ़ पहुँचने पर राष्ट्रीय हिन्दू स्वाभिमान संघ सहित गो भक्तों ने स्वागत किया और संत हरिओम शर्मा के सानिध्य में 13 सूत्रीय विभिन्न मांगों का जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
गो रक्षा विभाग के जिला मंत्री पवन बैरागी ने बताया कि संगठन द्वारा दिये ज्ञापन में गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के प्रयास करवाने, गो चरनोट को कब्जे से मुक्त कराना, गो भक्तों पर अवैध मुकदमें को निरस्त किया जावे, गो तस्करों के वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जाकर उन्हें आजीवन कारावास हो, गो माता को क्षति पहुंचाने पर कठोर कानून बनाया जावे, गो माता का पर्याप्त आश्रय स्थल बनाया जावे, पॉलीथिन मुक्त भारत का अभियान चलाया जावे, गो सेवकों को प्रशासनिक सुरक्षा मुहैया हो, गो शालाओं का उचित निरीक्षण किया जावे, सड़क दुर्घटना में घायल गोवंश के लिए पर्याप्त एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो।
इस अवसर पर दिनेश, जगदीश, खुशवंत पालीवाल, महावीर प्रजापत, हेमंत तेली पुठोली, राजु अग्रवाल, कपिल नाथ, उंकारदास आदि संत और गो भक्त उपस्थित रहे।