बोलिया। श्री विनायक मित्र मण्डल द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम में भगवान श्री गणेश जी को छप्पन भोग लगाया गया। इस विशेष अयोजन में अतिथि के रुप में अध्यक्ष, व्यापार महासंघ बोलिया संदीप सिंह जादौन, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान, किसान संघ युवा जिला उपाध्यक्ष सुरेश पाटीदार, शिवालय समिति अध्यक्ष ज्ञानचंद ब्यास, युवा भाजपा नेता चंचल नागोता, नगर के प्रबुद्ध नागरिक कमल कुमार जैन, यूआर दानम, नंदकिशोर भावसार, प्रवीण कुमार जैन, नीतेश यति, प्रवीण भावसार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।