चित्तौड़गढ़। जिला जाट समाज संस्था द्वारा शुक्रवार को तेजा दशमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आज प्रातः 10 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम से विशाल शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में प्रत्येक तहसील से हजारों लोग अपने अपने वाहन, ट्रेक्टर, मोटर साईकिलों से इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुँचेंगे जहाँ से तेजाजी की झाँकियां ऊँट, घोड़े, बग्गी के साथ विशाल जनसमूह के साथ शोभायात्रा शहर से होकर गुजरेगी तथा प्रतापनगर में तेजाजी चौक से होते हुए सेंती जाट छात्रावास पर पहुँचेगी जहाँ पर तेजाजी मंदिर में अपार जनसमूह दर्शन लाभ लेंगे।
यह जानकारी देते हुए संस्थान के जिला अध्यक्ष मिठू लाल जाट ने बताया कि छात्रावास प्रांगण में ही विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। इस आयोजन में केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, राज्य नगरीय विकास मंत्री झाबरसिंह खर्रा, किसान आयोग बोर्ड चेयरमेन सीआर चौधरी, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, पूर्व मंत्री डॉ. रतनलाल जाट, पूर्व विधायक बालुराम चौधरी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, विधायकगण चन्द्रभानसिंह आक्या, सुरेश धाकड़, अर्जुनलाल जीनगर, राजसमंद जिला प्रमुख रतनदेवी चौधरी, मेवाड़ जाट समाज अध्यक्ष माधवलाल चौधरी, दानदाता बन्नाराम चौधरी, जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बड़ोली सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी को आमंत्रित किया गया है।
छात्रावास पर तेजाजी मंदिर को लाईट व फूलों से सजाया गया है तथा आमजन के दर्शन के लिए मंदिर पर उचित प्रबन्धन किया गया है तथा आमजन दर्शन के बाद हलवे का प्रसाद ग्रहण करेंगे। छात्रावास में ही 11 क्विंटल देशी घी के हलवे का प्रसाद तैयार किया गया।
किसान सम्मेलन में समाज के प्रतिभावान छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। छात्रावास पर जिला जाट समाज के अध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, पूर्व विधायक बद्रीलाल सिंहपुर, जाट विकास संस्था के अध्यक्ष गोपाल लाल जाट, डेयरी चेयरमेन बद्री जगपुरा, बालिका शिक्षक संस्थान के अध्यक्ष लेहरूलाल जाट, मेला संयोजक रामरतन चौधरी पाटनिया, सचिव कैलाश जाट, युवा अध्यक्ष कन्हैयालाल चौधरी, शांतिलाल जाट, कोषाध्यक्ष छीतरमल जाट, जिला विधि सलाहकार शिवनारायण जाट, जिला प्रवक्ता गोवर्धन जाट, महिला जिलाध्यक्ष नोसर जाट, भेरूलाल, शहर अध्यक्ष भेरूलाल, रतन रोलाहेड़ा, महामंत्री अशोक जाट, नगजीराम जालमपुरा, गणेश गुंदली, प्रहलाद बेलिया, भेरूलाल प्रधान कपासन, गिरधारी बेगूं, पूर्व प्रधान देवीलाल, मोहनलाल जाट एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षगण व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।