चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के हर गली मोहल्ले में गणपति महोत्सव की धूम मची है वही, रामदेव मंदिर , नयी आबादी, पुठोली में नव युवक मंडल द्वारा 10 दिवसीय गणपति महोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास से मनाया जा रहा है।इस दौरान प्रतिदिन संध्या आरती के बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान डांडिया, खेल-कूद प्रतियोगिताओं, भजनों का आयोजन किया जा रहा है।नवयुवक मंडल द्वारा कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाता है। नव युवक मंडल द्वारा बताया गया कि 14 सितम्बर, शनिवार को महा आरती के बाद छप्पन भोग का आयोजन रखा गया है।