चित्तौड़गढ़। शहर कोतवाली एवं सदर थानान्तर्गत तीन अज्ञात व्यक्तियों की आकस्मिक मृत्यु के बाद शव की शिनाख्ती नहीं होने पर शिवसेना की ओर से एक साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल वेद के अनुसार शहर कोतवाली थानान्तर्गत गत दिनों गंभीरी नदी में एक व्यक्ति की डूब जाने से मृत्यु हुई वहीं दूसरे व्यक्ति के रेलवे फाटक के पास बीमारी की अवस्था में मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। इसी प्रकार सदर थानान्तग्रत रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। तीनों शवों को जिला चिकित्सालय मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्ती के प्रयास किये गये। सफलता नहीं मिलने पर शिवसेना जिला प्रमुख को सुपुर्द किये गये जिनका सिटी मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नवीन वर्डिया, रमेश ईनाणी, पार्षद अनिल ईनाणी, मातेश्वरी सेवा के भेरूलाल शर्मा, शिवलाल माली, मनीष धोबी, महेश मोची, पुष्कर एणिया, किशन ओड, दुर्गेश ओड, शंभू गायरी, कालुलाल मीणा सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।