मनासा। श्री 1008 लक्ष्मण अवतार पाबूजी राठौड़ के जन्मोत्सव के अवसर पर क्षत्रिय नायक समाज युवा संगठन द्वारा भव्य एवं विशाल वाहन रैली निकाली गई जानकारी के अनुसार नीमच जिले के जीरन तहसील के गांव कुचडोद जागीर बालाजी मंदिर से विशाल वाहन रैली सुबह 8.00 बजे से प्रारंभ हुई जो कई गांव में होते हुए मनासा पहुंची जहां नीमच नाके से नगर के विजय स्तम्भ, ग़ांधी चोक, रामपुर नाका,मंदसौर नाका होते हुए रानी लक्ष्मी बाई मार्ग पहुंची जहां पर पाबूजी राठौड़ के रथ का स्वागत किया गया उसके पश्चात वाहन रैली ग्राम ढाकनी में पाबूजी राठौड़ मंदिर पहुंची जहां पर नायक समाज द्वारा पाबूजी राठौड़ मंदिर पर चांदी का छत्र चढ़ाया गया वही महा आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया।वाहन रैली में सेकड़ो की संख्या में युवा व बुजुर्ग शामिल हुए।