भौरासा। नगर भौरासा में श्री गणेश उत्सव चल समारोह नवमी के दिन निकाला गया चल समारोह में श्री रामनाथ गुरु व्यायामशाला इन्दौर का अखाड़ा व नीलकंठेश्वर महादेव अखाड़ा भौरासा सहित चलित आकर्षक झांकी सम्मिलित हुई चल समारोह का छोटा हनुमान चौक मे नगर पंचायत भौरासा द्वारा झाकियों को व अखाड़ों के उस्तादो का व झांकी निर्माता सहित सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे व भौरासा थाना प्रभारी संजय मिश्रा का साफा पहनाकर सम्मान किया गया ! चल समारोह नगर के चौधरी मोहल्ले से प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए नगर के बस स्टैंड पहुंचा जहां चल समरोह का समापन हुआ।समाजिक संघटन द्वारा जगह जगह प्रसादी का वितरण किया गया। नगर पंचायत भौरासा के मंच पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा उपस्थित रहे इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि भादर सिंह भाटिया, पार्षद प्रतिनिधि रोहित जायसवाल,पार्षद सचिन यादव,आराम सिंह कुमावत, मुकेश कुमावत, राहुल मूंदडा, मौसम माली, सहित अन्य पदाधिकारी व नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहें! सुरक्षा की दृष्टि से एसडीओपी दीपा मांडवे, सहित भौरासा थाना प्रभारी संजय मिश्रा, टोंकखुर्द थाना प्रभारी आलोक सोनी, पीपलरांवा थाना प्रभारी के.एस.गेहलोत सहित पुलिस लाइन देवास निरीक्षक सुरेखा निमोदा, बीएनपी थाना सहित 90 जवान दल बल के साथ मौजूद रहें।