BREAKING NEWS
KHABAR : राजगढ़ में वटवृक्ष युद्ध, 137 साल बनाम 300 साल.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बी.आर. फाउंडेशन का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बारिश से पहले ही फेल हुई सड़क सुरक्षा.. <<     KHABAR : मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, बीमार बिटिया.. <<     KHABAR : नगर पालिका ने लगाए पौधे, विश्व पर्यावरण.. <<     छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना के निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में मलेरिया निरोधक माह का शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : कोटड़ाबुजुर्ग में अवैध कटाई का आरोप,.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर छठवां ऑनलाइन हनुमान.. <<     BIG NEWS : बीजेपी का जीतू पटवारी पर तंज, रणदीवे बोले-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिंगोली सोलर प्रोजेक्ट का आज निरीक्षण.. <<     KHABAR : डॉ. गौरव खरे ने रवाना किया जागरूकता रथ,.. <<     KHABAR : राधे अलबेली सरकार पर झूम उठा पंडाल, भक्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     विश्व पर्यावरण दिवस पर सनावद में 'एक पौधा मां.. <<     बड़वाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगलों में चल.. <<     छतरपुर गल्ला मंडी के पास कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 10:31 am
KHABAR : वरिष्ठ भाजपा नेता उमराव सिंह गुर्जर गांव दूदरसी में गणेश जी की आरती में हुए शामिल, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। नीमच के जाने-माने समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता उमराव सिंह गुर्जर गांव दूदरसी में गणेश भगवान की आरती में शामिल हुए और भगवान गणेश जी की आरती कर और आशीर्वाद लिया।  
गुर्जर ने गांव दूदरसी की कॉलोनी शांतिनगर में गणेश उत्सव समिति के सदस्यों के अनुरोध पर आज 12 सितंबर को शाम 8 बजे भगवान श्री गणेश जी के पांडाल में पहूंचे और भगवान रिद्धी-सिद्धी के दाता विघ्न हर्ता की आरती उतार कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आपके साथ मंडी के जाने-माने व्यापारी राजूभाई ने भी भगवान गणेश जी आरती उतारी। आरती पश्चात गुर्जर ने समिति के सभी सदस्यों को जाजम पर बिठाया और समाज को बर्बाद करने वाले नशे को छोड़ने का आग्रह किया कि किस तरह नशा समाज में रह रहे परिवारों के घरों को उजाड़ रहा है। विशेष कर नई पीढ़ी के नवयुवकों से आग्रह किया कि अपने परिवार को सुरक्षित रखना है और परिवार में खुशहाली चाहते हैं तो आज भगवान श्री गणेश जी के सामने खड़े होकर यह संकल्प लें कि हम कभी नशा नहीं करेंगे। 
इस अवसर पर शंभु भारती गोस्वामी, सरपंच प्रतिनिधि शंभुलाल मेघवाल, नई आबादी के पटेल रमेश प्रजापति, श्याम लाल बुगालिया, सत्यनारायण बंजारा, प्रकाश सेन, जीवन मेघवाल, उदयलाल मीणा, बगदीराम गोस्वामी, दिनेश, राहुल गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE