नीमच। जिले के आरोग्य तीर्थ स्थल भादवामाता के चमत्कारी दरबार में बड़ी आस्था लेकर दूरदराज से चलकर आने वाले श्रद्धालू भक्तगण माँ भादवा के मंदिर पहुचंते एवं यहां उन भक्तों की सभी प्रकार से मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
इस चमत्कारी दरबार में लगी दान पेटियों से लाखों की दान राशि गुरुवार को प्राप्त हुई। मंदिर प्रशासन के अधिकारी की उपस्थिति में दान पेटियों को खोला गया।जिसकी गणना दिनभर चली। दान पेटी से 12 लाख 72 हजार 4 सौ 60 रुपये नोट व 84 हजार 500 रूपए की चिल्लर प्राप्त हुई। कुल नगद राशि 13 लाख 56 हजार 9 सौ 60 रुपयें एवं इन दान पेटियों से चांदी 260 ग्राम प्राप्त हुई।
गणना के समय नायब तहसीलदार कविता कड़ेला, आरआई अक्षय शर्मा, पटवारी सुयोग कुमार, मोहनसिंह चौहान, दिनेश चौरड़िया सभी क्षेत्र के पटवारी सबंधित बैंक नीमच के अधिकारी संस्था प्रबंधक अजय ऐरन, सहायक प्रबंधक मनीष दुबे व सभी स्टाफ अन्य गणमान्य उपस्थित थे।