कुकडेश्वर। कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बत्तीसडी की ईडर नदी में एक टेम्पों बह गया था। टेम्पो में पांच व्यक्ति सवार थे। जिन्हे ग्रामीणों ने सुरक्षित नदी में से निकाल लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो चालक अरुण पिता कंवरलाल रावत निवासी मनासा, पिंकु बाई पति शिवलाल रावत निवासी मनासा, कमलाबाई पति कंवरलाल रावत मनासा, दिव्या शिवलाल, कैलाश पन्ना लाल रावत अरनोद सवार थे। सुचना पर कुकडेश्वर थाना प्रभारी मय टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र टेलर व युवा साथियों ने सभी को सुरक्षित तेज़ बहते पानी से निकाल लिया।