नीमच। फूलडोल ग्यारस के भव्य महोत्सव पर नीमच सिटी यादव मंडी यादव समाज जन द्वारा आराध्य देव श्री कृष्णा जी के नगर भ्रमण चल समारोह के साथ 14 सितंबर को शाम 5 बजे श्री राधा कृष्णा मंदिर यादव मंडी नीमच सिटी से मनमोहन आकर्षक झांकियां, ढोल ढमाकों, मालवा के फेमस डीजे, राधा कृष्ण की मनमोहक रासलीला, अखंड अघोरियों का अविस्मर्णीय नृत्य व अखाड़ों और अखाड़े के पहलवानों द्वारा हेरतअंगेज कारनामों के साथ लेझम ताशे की थाप व धूमधाम के साथ श्री सांवरिया सेठ मंदिर नीमच सिटी रात्रि 12 बजे 56 भोग लगा महाआरती के पश्चात चल समारोह का श्री राधा कृष्ण मंदिर यादव मंडी नीमच सिटी में समापन होगा, जिसमें आसपास के सभी क्षेत्र के समाज जन भारी संख्या में उपस्थित होंगे।