शाजापुर। तेजा दशमी का पर्व शाजापुर जिले एवं ग्रामीण क्षेत्रो में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री विष्णु देव वासुदेव नाथ मंदिर में तेजाजी के मंदिरों में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आज शहर और ग्रामीण क्षेत्र में तेजा दशमी पर तेजाजी महाराज के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। मान्यता है कि सर्पदंश से बचने के लिए वीर तेजाजी का पूजन किया जाता है। गांव और शहरों में आज के दिन तेजाजी के मेले भरते हैं और कई जगह रात्रि जागरण होते हैं तो कई जगह भंडारे भी श्रद्धालु तेजाजी को चूरमे का भोग लगाते हैं।
तेजाजी के मंदिर पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। तेजा दशमी के मौके पर यहां पर मेले का आयोजन हुआ अलग-अलग इलाकों में तेजा दशमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से बनाया जा रहा है।