BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 12:37 pm
KHABAR : लोहे के तार से क्षतिग्रस्त आँख का सफल ऑपरेशन, चोंट से क्षतिग्रस्त आंख को प्राकृतिक दृष्टि देकर युवक को दिलाई गहन पीड़ा से मुक्ति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के अग्रणी नेत्र चिकित्सालय गोमाबाई नेत्रालय में नीमच जिले के उप - खंड मुख्यालय मनासा के बालागंज निवासी 32 वर्षीय युवक मुरली पिता सद्दा बंजारा की लोहे के तार से क्षतिग्रस्त एक आँख की सफल सर्जरी करते हुए पीड़ित को दर्द, असहजता एवं हीनभावना से निजात दिलाई गई हैं।

नेत्रालय प्रबन्धन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मनासा निवासी मुरली बंजारा को कार्य के दौरान लोहे के तार से एक आंख में गहन चोंट लगी जिससे आंख क्षतिग्रस्त हो गई और इंफेक्शन के साथ मवाद भी फैल गया। इस वजह से मुरली की घायल आँख की  दृष्टि प्रभावित हुई।

कुछ दिन आस पास के अस्पतालों में उपचार हेतु प्रयास भी किये गए किंतु परिणाम ठीक नही रहें। युवक के परिजन पिछले दिनों नीमच स्थित गोमाबाई नेत्रालय लेकर आये और चिकित्सकों ने उनके नेत्र का सूक्ष्म परीक्षण कर सर्जरी का सुझाव दिया। परिवार और रोगी की सहमति के बाद  संस्थान के नेत्र सर्जनों ने जटिल ऑपरेशन सावधानी और निपुणता से करते हुए रोगी की क्षतिग्रस्त आँख को एकदम स्वस्थ्य एवं प्राकृतिक स्वरूप प्रदान करने सफलता हांसिल की है।

परेशन के बाद अब मुरली पूरी तरह सहज हैं और घायल आंख की  तकलीफ से मुक्ति पाकर उसकी आँखों की दृष्टि भी पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने नेत्रालय प्रबन्ध के प्रति आभार जताया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE