BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 1:43 pm
KHABAR : मन्नत की छतरियां लेकर तेजाजी मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, धार्मिक कार्यक्रम के साथ कई स्थानों पर मेले हुए आयोजित, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शुक्रवार को तेजा दशमी का पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तेजाजी मंदिरों में सुबह से लोग तेजाजी के मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुच रहे हैं। मंदिरों पर श्रद्धा से लाई गई रंग-बिरंगी छतरियां मन्नत पूरी होने पर निशान के रूप में चढ़ाई गई। सुबह से ही ढोल-ढमाकों के साथ लोग मंदिर तक पहुंचे। शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन भी हो रहे है।


भाद्र पद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को तेजा दशमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। तेजा दशमी के अवसर पर शहर के नीलगंगा रोड कवेलू कारखाने के सामने स्थित श्री चौतन्य वीर तेजाजी मंदिर, बुधवारिया स्थित चेरिटेबल अस्पताल के समीप स्थित तेजाजी मंदिर पर आस्थावानों की भीड़ दर्शन के लिए लगी रही। मंदिरों पर मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाए। मंदिरों पर सुबह से ही मेला लगा हुआ है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के मोहनपुरा, पंवासा, भेरूगढ़ सहित कई जगह पर तेजाजी के मंदिर हैं, जहां पर भक्तों की भीड़ दिन भर रहेगी। तेजाजी मंदिरों पर बिमारी पर स्वस्थ होने, संतान होने की मन्नत मांगने वाले भक्त अपनी मन्नत पूरी होने पर निशान चढ़ाने के लिए पहुंचते है। इस दिन घरों में भी सब्जी नही काटी जाती है। दाल, बाटी चुरमा का भोग लगाया जाता है।


चल समारोह निकलेगा, भजन संध्या भी होगी-
श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर दमदमा पर तेजादशमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। निशान चल समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन मंदिर पर किया गया। नागचंद्रेश्वर मंदिर से दोपहर में निशान चल समारोह मंदिर से प्रारंभ होगा। जो दमदमा क्षेत्र के मार्ग से होते हुए नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंचेगा। यहां पर निशान चढ़ाए जाएंगे। मंदिर परिसर में ही दोपहर बाद भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शाम को महाआरती पश्चात श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE