रामपुरा। प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी श्री वीर तेजाजी दशमी के उपलक्ष्य में रैगर समाज रामपुरा द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज की भव्य शोभारथ यात्रा ढोल बाजे, घोड़े के साथ निकाली गई। नगर के रैगर समाज के राम मंदिर से प्रारंभ हुई उक्त यात्रा नगर के कुशालपुरा, लालबाग, छोटा बाजार, सूरज घाट सहित मुख्य मार्गाे से होते हुए जगदीश मंदिर पहुंची। जहां भगवान की पूजा-अर्चना आरती संपन्न हुई।
उक्त रथ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष, बच्चों ने भाग लिया। जगह-जगह पर ढोल एवं बाजे की धुन पर नृत्य एवं गरबा खेला। इसके पश्चात पुनः रथ यात्रा बादीपुरा स्थित रैगर समाज के राम मंदिर पर पहुंची। जहां आरती कर रथ यात्रा का समापन हुआ। अंत में सहभोज का आयोजन भी हुआ।