शाजापुर। राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत सर्व कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति संगठन में सामाजिक कार्यकर्त्ता सुनील कदम निवासी महुपुरा शाजापुर के सामाजिक कार्यों में रूचि एवं उत्कृष्ट योगदान के दृष्टिगत राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश फौजी के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव डॉ. गोरधन जाटव की अनुसंशा पर जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इनका कार्य क्षेत्र संपूर्ण जिला-शाजापुर (मप्र) रहेगा। कदम की नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता एवं ईष्ट मित्र सहित परिवार जनों ने हर्ष व्यक्त किया है।