चित्तौड़गढ़। समीपस्थ बीलिया स्थित श्री मुरलीधरजी मंदिर पर चारभुजा नवयुवक मंडल द्वारा गणेशोत्सव का आयोजन अनवरत जारी है। विशाल शामियाने के नीचे प्रतिष्ठापित श्री गणेशजी की प्रतिदिन पूजा-अर्चना के पश्चात सामुहिक गरबा नृत्य हो रहे हैं। महोत्सव के संरक्षक हरिवल्लभ, रामचंद्र श्रीमाली एवं प्रकाश ने बताया कि विगत तीन वर्षों से नवयुवक मंडल द्वारा उक्त आयोजन किया जा रहा है। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राहुल श्रीमाली, उपाध्यक्ष पंकज दवे श्रीमाली (छोटू) एवं युवा सदस्य, धर्मराज जाट, सचिन,राजू, भैरूशंकर,हरि योगेश, जगदीश, भरत श्रीमाली,प्रमोद, विवेक विपिन, शुभम्, रितिक, शेखर, तरुण आदि सदस्य कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को गणेश की का विसर्जन धूमधाम से बेड़च नदी में किया जाएगा। महोत्सव में बड़ी मात्रा में गाँव के श्रद्धालु एवं भक्तजन आरती एवं गरबा उत्सव में उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।