नीमच। यादव महासभा नीमच ने आज शनिवार को अपना 100 वां स्वाभिमान दिवस यानी फुलडोल ग्यारस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर समाज के युवाओं व महिलाओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। स्वाभिमान दिवस के पर्व पर समाजजन द्वारा यादव मंडी स्थित सत्यनारायण मन्दिर से एक भव्य वाहन रैली निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्ग शंकर मिल चौराहा, विजय टॉकीज चौराहा, कमल चौक, गायत्री मन्दिर रोड, ग्वाल टोली, डाक बंगला, यादव मंडी, पिपली चौक चौराहा, नीमच सिटी, मानक टॉकीज, बारादरी, भोजू चौराहा, नयाबाजार, घंटाघर, कुम्हारा गली होते हुए पुनः सत्यनारायण मन्दिर पहुंचकर समाप्त हुई।
आपको बता दें कि इस वाहन रैली में यादव समाज के समस्त बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही समाज की इस वाहन रैली का सर्व समाजजनों पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत सत्कार किया।