नीमच। जिले के पालसोड़ा में तेजाजी जन्मोत्सव पर दो दिवसीय आयोजन हुए। शुक्रवार को चल समारोह निकाला गया। इससे पहले गुरुवार को तेजाजी मंदिर पर अभिषेक और रात्रि जागरण हुआ। शुक्रवार को सुबह हवन के साथ निशान निकाला। इसमें डीजे के साथ तेजाजी की झांकी और सैंकड़ों भक्तगण चल रहे थे। चल समारोह जुलूस मंदिर प्रांगण स्थल से प्रारंभ हुआ जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।