चित्तौड़गढ़। सर्वाेदय साधना संघ के तत्वाधान में महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय द्वारा संचालित संघ परिसर चंदेरिया में स्थित आई केयर सेंटर में रविवार 15 सितंबर को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है।
सर्वाेदय साधना संघ के मंत्री नवरत्न पटवारी ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से प्रतिमाह की 1 एवं 15 तारीख को नेत्र रोगियों की निःशुल्क जांच कर उपचार दिया जाता है एवं चयनित मोतियाबिंद के रोगियों के ऑपरेशन जिला अंधता निवारण समिति के माध्यम से महावीर नेत्र चिकित्सालय ओछड़ी में निशुल्क किए जाते हैं।
संघ के उपाध्यक्ष अमरकांत उपाध्याय, परमानंद एवं महावीर इंटरनेशनल के चिकित्सा प्रभारी प्रकाश पोखरना, नवनीत मोदी, प्रकाश जैन ने अधिक से अधिक नेत्र रोगियों को निःशुल्क जांच का लाभ लेने का अनुरोध किया।